अजय देवगन बनेंगे हाजी मस्तान

मुम्बई मिरर को दिए गए एक साक्षात्कार में मिलन ने बताया अजय के अंदर बेहतरीन अभिनय क्षमता है इसलिए हाजी मस्तान के किरदार को उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता है, इसके अलावा अजय की कद काठी भी उससे मिलती जुलती है।
अजय देवगन ने इससे पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओंकारा' में गैंगस्टर की भूमिका निभायी थी।
अजय देवगन ने मिलन लूथारिया के साथ फिल्म चोरी चोरी और कच्चे धागे की है। दोनो अच्छे दोस्त भी हैं। ज्ञात हो कि हाजी मस्तान एक नामचीन तस्कर था। आपातकाल के दौरान उसे जेल भी हुई थी। वह सन 1984 में मुस्लिम नेता भी बन गया और सन 1994 में उसकी मृत्यु हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications