सन ऑफ सरदार में सोनाक्षी-अजय

यह फिल्म अश्विनी धीर बना रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले अजय को लेकर फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे का निर्देशन किया था। खास बात यह है कि इस बार उनकी जोड़ी दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आनेवाली है। यह पहली बार होगा जब अजय सोनाक्षी के साथ नजर आयेंगे। इस बारे में अश्विनी धीर का कहना है कि चूंकि फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि हमें अजय के अपोजिट किसी फ्रेश चेहरे को लेना जरूरी था। ऐसे में सोनाक्षी हमें सबसे सही लगी।


Click it and Unblock the Notifications











