..................... Ajay Devgan and Sonakshi got Golden Kela Award for worst actor of the year 2012, अजय और सोनाक्षी बने 2012 के सबसे घटिया एक्टर - Hindi Filmibeat

अजय और सोनाक्षी बने 2012 के सबसे घटिया एक्टर

अजय देवगन जिनकी फिल्मों ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की को इस साल सबसे घटिया एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है साथ ही सोनाक्षी सिन्हा जिन्होंने साल 2012 में राउडी राठौर, दबंग 2 और सन ऑफ सरदार जैसी सभी हिट फिल्मों में काम किया था को भी सबसे घटिया एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा को ये अवॉर्ड मिला है गोल्डन केला अवॉर्ड के दौरान। गोल्डन केला अवॉर्ड के संस्थापक जतिन वर्मा हैं और उन्होंने इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कहा कि वो पिछले पाच सालों से इस अवॉर्ड फंक्शन को कर रहे हैं और वो भी सिर्फ इसलिेए क्योंकि वो सिनेमा से प्यार करेत हैं।

अजय देवगन के अलावा शाहरुख खान को साल 2012 का सुपरहिट ऑफ दि ईयर केला अवॉर्ड मिला है क्योंकि उन्होंने साल 2012 में फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मारा था। शिरीष कुंदर की ही फिल्म जोकर को सबसे घटिया फिल्म का केला अवॉर्ड मिला है और सलमान खान की फिल्म् दबंग 2 को साल के सबसे घटिया सीक्वल का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही भट्ट कैंप को सबसे घटिया और झुंझलाहट पैदा करने वाली डरावनी फिल्में बनाने के लिेए गोल्डन केला अवॉर्ड दिया गया है।

ज्ञात हो कि गोल्डन केला अवॉर्ड पिछले पांच सालों से दिया जा रहा है। गोल्डन केला अवॉर्ड गोल्डन रैस्पबेरी अवॉर्ड पर आधारित है। गोल्डन केला अवॉर्ड के संस्थापक जतिन ने मीडिया को बताया कि वो इस अवॉर्ड के जरिये पैसा नहीं कमाते बल्कि सिर्फ सिनेमा से प्यार करने की वजह से वो हर साल इस अवॉर्ड को देते हैं। इस अवॉर्ड फंक्शऩ के दौरान बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्मों और सबसे खराब एक्टरों को अवॉर्ड दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X