..................... Ajay said me and Shahrukh are neither friends nor enemies - Hindi Filmibeat

शाहरुख संग बैठकर ड्रिंक नहीं करते, पर उन्हें दुश्मन भी नहीं मानते अजय!

अजय देवगन और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के बीच दो साल पहले हुई अनबन को लेकर आज भी लोगों में बातें होती हैं। हालांकि अजय देवगन और शाहरुख दोनों का यही कहना है कि उनके बीच किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है। अजय ने तो पहले भी कई बार कहा है कि वो और शाहरुख दोस्त नहीं हैं लेकिन दुश्मन भी नहीं हैं। इस साल अजय की फिल्म सिंघम रिटर्न्स के साथ शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के ट्रेलर के जुड़े होने की खबरे हैं और इस वजह से एक बार फिर से अजय और शाहरुख की दोस्ती को लेकर मीडिया में खबरें गरम हैं।

मीडिया ने मेरे और शाहरुख के बीच दुश्मनी की खबरें फैलाईं- अजय देवगन

अजय देवगन से हाल ही में सिंघम रिटर्न्स के इंटरव्यू के दौरान मीडिया ने सवाल किया कि क्या शाहरुख और उनके बीच जो अनबन थी वो अब पूरी तरह से खत्म हो गयी है। इसपर अजय देवगन ने कहा- "मेरे और शाहरुख के बीच कभी भी कोई झगड़ा नहीं था। दो साल पहले जो झगड़ा हुआ था वो यशराज फिल्म्स और अजय देवगन फिल्म्स के बीच था ना कि मेरे और शाहरुख के बीच। लेकिन मीडिया ने उस बात को हम दोनों की दुश्मनी के रुप में सामने रखा जिसकी वजह से ये सारी बातें शुरु हुईं।"

शाहरुख ना दोस्त ना दुश्मन

अजय ने आगे कहा- "मैंने तब भी कहा था और आज भी यही कहता हूं कि मैं और शाहरुख दोस्त नहीं हैं लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं कि हम दुश्मन हैं। वो जो भी करते हैं मैं उनकी इज्जत करता हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो भी मेरे काम की इज्जत करते होंगे। हम साथ में बैठकर ड्रिंक्स शेयर नहीं करते लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम एक दूसरे से नफरत करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X