बच्चन फैमिली है प्रोफेशनल फैमिली: अजय देवगन

बोल बच्चन में अभिषेक पहली बार डबल रोल में नज़र आएंगे और साथ ही अमिताभ ने भी इस फिल्म में एक आइटम सांग बोल बच्चन किया है जिसमें अजय, अभिषेक और अमिताभ तीनों ने मिलकर डांस किया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी अजय 2004 में अमिताभ और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ राजकुमार संतोषी की फिल्म खाकी की थी। साथ ही रोहित शेट्टी की जमीन फिल्म में भी अभिषेक और अजय साथ नज़र आए थे उसके बाद अब पूरे आठ साल बाद एक बार फिर अभि-अजय साथ नज़र आएंगे। अजय ने ये भी कहा कि अभिषेक के साथ काम करना बहुत ही मजेदार है।
बच्चन फैमिली के बारे में बताते हुए अजय ने कहा "अच्छे इंसान होने के साथ-साथ तीनों (अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ) बहुत ही प्रोफेशनल भी हैं। इसलिए इनके साथ काम करना मुझे बहुत पसंद है।"
बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन और अजय के अलावा आसिन, प्राची देसाई और तुषार कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 6 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्हाल अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म सन ऑफ सरदार के पूरे हो जाने के बाद अजय अपनी फैमिली ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications