'गरुड़'- अफगान संकट पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर अजय कपूर ने कर डाला बड़ा ऐलान!
काफी समय से चर्चा हो रही थी कि अफगानिस्तान बचाव संकट की सच्ची कहानी पर किसी ना किसी तरह की फिल्म बनने वाली है। अब इसको लेकर इंतजार पूरी तरह से खत्म हो चुका है। फिल्म निर्माता अजय कपूर अब इस घटना पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसका नाम गरुड़ होगा। फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान हो चुका है, हालांकि इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
खबरें हैं कि इस फिल्म में एक काल्पनिक कहानी दिखाई जाएगी जो कि एयरफोर्स के अधिकारी की कहानी पर आधारित होगी। फिल्म गरुड़ का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इस फिल्म का ऐलान करते हुए तरण आदर्श ने लिखा है..

'अफगान संकट बचाव पर फिल्म, अजय कपूर जो कि इस वक्त जॉन अब्राहम की अटैक प्रोड्यूस कर रहे हैं, वो सुभाष काले के साथ मिलकर 'गरुड़' बनाएंगे। ये फिल्म अफगान संकट पर आधारित होगी। डायरेक्टर और कास्ट का ऐलान काफी जल्दी किया जाएगा।
इस फिल्म में रवि बसरुर म्यूजिक देंगे जो कि केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 में भी हैँ। फिल्म 15 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।' ये पोस्ट सामने आकर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अब फैंस को इंतजार है कि फिल्म में कौन सा सितारा नजर आने वाला है। फैंस इसको लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है, 'अगर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है तो निश्चित ही कोई बड़ा स्टार इस फिल्म में होगा।' एक यूजर ने लिखा है.. 'अभी तो वहां का मिशन ही समाप्त नहीं हुआ है।'


Click it and Unblock the Notifications