अजय काजोल की अगली फिल्म कन्या भ्रूण हत्या पर

आपको बताते चले कि नौ साल की बेटी के माता पिता काजोल, अजय कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान से जुड़ गये हैं और इस विषय पर फिल्म बना रहे हैं।
अजय ने यहां एक बयान में कहा, हम इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह एक महीने में शूटिंग के लिए तैयार हो जानी चाहिए। मैं और काजोल दोनों इसमें होंगे और कन्या भू्रण हत्या के बारे में बात करेंगे।
हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपने टीवी शो सत्यमेव जयते में इस संवेदनशील मुद्दे को उठाया था। महाराष्ट्र के बीड, सोलापुर और लातूर जिलों में हाल ही में कन्या भ्रूण हत्या के अनेक मामले में सामने आने से सरकार और जनता में खलबली मच गयी थी।
अगर महाराष्ट्र सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो अब राज्य में ये समस्या बड़ा ही विकराल रूप ले चुकी है और बहुत हद तक संभव है कि इस मुहीम में बॉलीवुड के सक्रिय होने के बाद कन्या भ्रूण हत्या का तेजी से बढ़ रहा ग्राफ कुछ नीचे आ जाये।


Click it and Unblock the Notifications