अजय-काजोल की बेटी Nysa Devgan ने इवेंट में दिया ऐसा भाषण कि...

Nysa Devgan: न्यासा देवगन स्टार किड्स के तौर पर काफी फेमस हैं, हमेशा ही पार्टीज और बर्थडे में देखी जाती हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा काफी एक्टिंव हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती हैं। काजोल और अजय की बेटी को हमेशा ही सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है क्योंकि उनकी हरकतें ही ऐसी होती हैं। हाल ही में न्यासा देवगन को एक इवेंट में हिंदी में भाषण बोलते हुए सुना गया, इस दौरान न्यासा ने जो अपनी बात रखी वह उसको इतना अटक अटक कर बोल रही थी कि यूर्जस ने उनको आड़े हाथों ले लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई।
बैसे देखा जाए तो न्यासा अभी पढ़ाई कर रही हैं, मगर सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह हिंदी बोलने की पूरी-पूरी कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि न्यासा देवगन अहमदनगर के एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की एनबाई फाउंडेशन ने एक ऐसे संगठन के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के 200 गांवों में एक्टिव है।
यहां पर न्यासा ने पहुंचकर बच्चों को किताबें और स्पोर्ट्स किट बांटी। साथ ही उनके साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान नीसा ने बच्चों को शिक्षा और किताबों को पढ़ने की महत्व बताया, लेकिन टूटे-फूटे लहजे में हिंदी बोलती नजर आ रही है।
The little speech of nysa devgan about importance of Education pic.twitter.com/MBvX06EZh3
— kamal shekhar (@kamalshekhar3) February 20, 2023
इस वीडियो में कह कहती है- जब मैं बच्ची थी तो पढ़ना मुझे बहुत-बहुत पसंद था। मेरी मां को भी पढ़ना बहुत पसंद था। जब मैं तीसरी क्लास में थी तो दो-तीन किताबें पढ़ती थी। आपको देखकर... आपको देखके... आपको.... आपको पढ़ते हुए देखते हुए जो.. मुझे इतना पसंद है, मुझे और भी खुशी है। और मुझे मालूम है कि.. आप पढ़ना कभी बंद मत करो। क्योंकि आपके लिए कितना अच्छा होता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और ऐसी टूटी-फूटी हिंदी और बोलते देख फैंस को न्यासा पर गुस्सा आ रहा है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स नीसा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- राजीव अदातिया की तरह बोल रही है, लेकिन अच्छा है। इम्प्रूव कर लेगी। दूसरे ने लिखा- हिंदी भाषा भी रो रही होगी। तीसरे एक ने लिखा- भाई... क्यों... क्यों... इसको बस पार्टी करना आता है। खैर यह पहली बार नहीं है कि न्यासा ऐसे ट्रोल हुई हो इससे पहले भी न्यासा हमेशा ही ट्रोल होते रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
