अजय-काजोल ने बेटे का नाम 'युग' रखा
जी हां काजोल ने अपने न्यू बार्न चाइल्ड का नाम युग रखा है। सही भी है काजोल-अजय के परिवार के नये युग की शुरूआत ही तो करेगा ये बच्चा। परिवार के सभी सदस्यों से विचार विमर्श के बाद अजय काजोल ने अपने बेटे का नाम सोच लिया है।
सूत्रों के अनुसार अजय-काजोल अपने बेटे के लिए ऐसा नाम नहीं रखना चाहते थे जिसे बोलने में कठिन हो इसलिए उन्होंने युग जैसा छोटा नाम चुना। काजोल और अजय की एक सात साल की बेटी न्यासा है जिसका नाम एक ग्रीक देवी के नाम पर रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











