अजय देवगन को राजनीति में रूचि नहीं

देखें : शिरडी पहुंचे अजय देवगन, काजोल
अजय देवगन ने फिल्म 'युवा' में भी एक ऐसा किरदार किया था जो युवा होता है लेकिन राजनीति की दुनिया में प्रवेश करता है।वह कहते हैं, 'मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि राजनीति बुरी नहीं है, जो लोग राजनीति में हैं वे इसे बुरा बना रहे हैं। किसी भी राष्ट्र के लिए राजनीति महत्वपूर्ण है और दुनिया को चलाने के लिए अच्छी राजनीति बहुत जरूरी है। यदि राजनीति में अच्छे लोग आएं तो देश समृद्ध होगा।'
देखें : अजय-करीना के लिए परिवार पहले
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सत्ता लोगों को भ्रष्ट बनाती है। जो लोग अच्छा काम करना चाहते हैं, वे जब एक बार सत्ता में आते हैं तो सभी भ्रष्ट हो जाते हैं। आप सिर्फ राजनेताओं को दोष नहीं दे सकते हैं। वे भी हमारे समाज से ही आते हैं और हम ही उन्हें लाते हैं। यदि वे भ्रष्ट हैं, तो हम भी भ्रष्ट हैं, समाज भ्रष्ट है, हम किसे दोष दे रहे हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











