'10 मीटर कपड़ा लाओ, पूरे परिवार के कुर्ते सिलवाओ..' दीवाली लुक पर देवगन परिवार का मजाक बना रहे हैं लोग

Ajay Devgan Family Kurta: अजय देवगन इस बार दीवाली के मौके पर पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। काजोल, नीसा और युग के अलावा भी उनके साथ कई सदस्य नजर आए थे। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि खबरों में है क्योंकि लोग उनका मजाक बना रहे हैं। देवगन परिवार इस दौरान जिस लुक में नजर आया इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
बता दें कि अजय देवगन और युग के अलावा इन तस्वीरों में दो और लोग नजर आ रहे हैं जो कि अजय देवगन के भांजे हैं। इन तस्वीरों में जिस कुर्ते को पहने सभी नजर आ रहे हैं वो एक ही तरह के हैं। इसी को लेकर लोग मजाक कर रहे हैं।
10 मीटर कपड़ा लाओ...
अजय देवगन और फैमिली की इस तस्वीर में एक ही तरह के कुर्ते को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। मजाक करते हुए लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि 10 मीटर कपड़ा लाए हैं और सभी ने उसी से सिलवा लिया है। ऐसा अक्सर मिडिल क्लास फैमिली में देखने को मिलना है। किसी का कहना है कि, लगता है मीशो से मंगवाया है तो वहीं किसी का कहना है कि, कुर्ते का प्रिंट देखकर लगता है बेडशीट का कपड़ा ज्यादा आ गया था। इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग देवगन परिवार का मजाक बना रहे हैं।
अजय देवगन को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर परिवार के साथ चीजें सेलिब्रेट करते हैं। बता दें कि युग और नीसा भी उनके साथ मस्ती करते कई बार नजर आते हैं। काजोल के लुक्स की बात करें तो उन्होने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है और बेहद शानदार लग रही हैं। इसके अलावा अजय देवगन की बहन भी नजर आ रही है जो कि सिंपल से कपड़ों में कमाल की लग रही हैं। आप देखिए तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











