#Superfast: अजय देवगन - रोहित शेट्टी की गोलमाल 4 की ये तस्वीर खुश कर देगी
अजय देवगन एक बार वापस फॉर्म में आ चुके हैं और दनादन काम में लग चुके हैं। फिलहाल वो गोलमाल अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। और फिल्म के सेट से ये ताज़ा तस्वीर आपको खुश कर देगी।
अजय देवगन काफी समय से काम की खबरों से दूर थे। लेकिन एक बार फिर अजय देवगन बिल्कुल फॉर्म में लौट आए हैं। उनकी गोलमाल सीरीज़ की अगली फिल्म गोलमाल अगेन की शूटिंग ताबड़तोड़ तरीके से चल रही है।
फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है और अब रोहित शेट्टी अपनी पूरी टीम को लेकर अपनी फेवरिट जगह जाने वाले हैं - रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद। अगला शेड्यूल शुरू होने से पहले फिल्म की पूरी टीम ने एक साथ फोटो भी खींची।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी काफी समय बाद एक साथ परदे पर लौट रहे हैं। वहीं इस बार फिल्म में करीना कपूर खान को रिप्लेस किया है परिणीति चोपड़ा ने। वहीं फिल्म में तबू भी दिखाई देंगी।
इसलिए कास्ट के लिहाज़ से फिल्म सुपरहिट लग रही है। वहीं रोहित शेट्टी हंसी के दंगे तो कर ही लेते हैं। फिल्म इस साल दीवाली पर धमाका करने को तैयार है।
[#AlsoRead: अक्षय कुमार के पास सलमान है...तो अजय देवगन के पास 'सुलतान' है]
उससे पहले मई - जून में अजय देवगन की एक और पीरियड फिल्म बादशाहो रिलीज़ के लिए तैयार होगी। फिल्म 1970 की इमरजेंसी पर बनी है। और अजय देवगन एक बार फिर अपने सीरियस अवतार में दिखेंगे। लेकिन दिलचस्प ये है कि पुरानी बेइज़्जती...झगड़े भूलकर, अजय देवगन कर रहे हैं गोलमाल 4
दीवाली पर अजय देवगन अपनी गोलमाल सीक्वल के साथ नज़र आएंगे, जानिए 2017 का सीक्वल स्पेशल कैलेंडर -


Click it and Unblock the Notifications