धड़ाधड़ फिल्में कर रहे हैं अजय देवगन.. 2017 धमाका को तैयार.. देखें PIC
बादशाहो के सेट पर डाइरेक्टर मिलन लुथरिया और को-स्टार इलियाना डिक्रूज के साथ अजय देवगन। फिल्म सितंबर 2017 को रिलीज होगी।
2016 भले ही अजय देवगन के लिए कुछ खास ना रहा हो, लेकिन इस साल एक्टर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। वन्स ऑपन अ टाइम इन मुंबई जैसी हिट फिल्म देने वाले निर्देशक मिलन लुथरिया के साथ अजय देवगन फिर दिखाई देंगे।
कैसी है अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2.. इस सुपरस्टार ने दिया REACTION
हाल ही में फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है, जहां अजय देवगन निर्देशक मिलन लुथरिया और को-स्टार इलियाना डिक्रूज के साथ बातें करते दिखाई दे रहे हैं। बादशाहो में इनके अलावा इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

बादशाहो 1 सितंबर 2017 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग बीकानेर, राजस्थान में चल रही है। कुछ ही दिनों पहले सलमान खान भी यहां अजय देवगन से मुलाकात करने फिल्म की सेट पर पहुंचे थे। दोनों की साथ में तस्वीर काफी वायरल हुई थी।
यहां जानें और किन किन फिल्मो से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications