..................... Ajay Devgn wishes Kajol with a beautiful birthday note with a picture, says, will try to make it as special as you are | अजय देवगन ने काजोल को दी जन्मदिन की बधाई- एक प्यारी सी तस्वीर के साथ लिखा एक खास नोट - Hindi Filmibeat

अजय देवगन ने काजोल को दी जन्मदिन की बधाई- एक प्यारी सी तस्वीर के साथ लिखा एक खास नोट

अभिनेत्री काजोल आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर जहां फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, उनके पति सुपरस्टार अजय देवगन ने भी एक खास नोट लिखकर काजोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अजय देवगन ने काजोल के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है।

अजय देवगन ने लिखा "आप सबसे लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं। जन्मदिन मुबारक हो प्रिय काजोल। जितनी स्पेशल आप हो, हम आपके जन्मदिन को उतना स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे।"

Ajay Devgn wishes Kajol

काजोल और अजय देवगन की शादी को 22 साल हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि दोनों बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल्स में शामिल हैं। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी सबसे पहले फिल्म हलचल (1995) में नजर आई। इसके बाद इस हिट जोड़ी को कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। इन्होंने ने 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे','राजू चाचा', 'यू मी और हम' और 'तानाजी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

अजय देवगन के बारे में बात करते हुए काजोल कहती हैं- "हम पहली बार फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे, मैं शॉट के लिए तैयार थी। मैंने पूछा मेरा हीरो कहां है। किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वो बोरिंग से एक कोने में बैठे हुए थे। मैं 10 मिनट पहले ही उनसे मिली थी और उनकी बुराईयां कर रही थी।"

दोनों ने लगभग 4 सालों तक डेट किया और फिर 24 फरवरी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनके दो बच्चे हैं- बेटा युग और बेटी नीसा देवगन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X