..................... Ajay Devgn wishes Baahubali director SS Rajamouli on his birthday! अजय देवगन ने बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली को जन्मदिन पर किया विश! - Hindi Filmibeat

Happy Birthday SS Rajamouli- अजय देवगन ने बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली को जन्मदिन पर किया विश!

ss rajamouli, ajay devgn

बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली इस वक्त एक बड़ा नाम हैं और शायद ही ऐसा कोई सितारा होगा जो उनके साथ काम नहीं करना चाहता। आज एसएस राजामौली की जन्मदिन है और इस मौके पर सोशल मीडिया पर सुनामी आ गई है। फैंस लगातार उनको लेकर पोस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सुपरस्टार अजय देवगन ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जी हां, अजय देवगन ने एक पोस्ट किया है जिसमें वो एसएस राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होने कैप्शन लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे डियर राजामौली सर। एक शानदार दिन। मुझे आपके विजन से प्यार है और हम सभी को आपके सिनेमा से प्यार है। गौरवान्वित करते रहो सर। सबसे महत्वपूर्ण बात, आज आपका दिन है।''

अजय देवगन के इस पोस्ट के बाद वो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''फिल्म इंडस्ट्री के लीजेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' एक ने लिखा, ''एक फ्रेम में दो दिग्गज।''

बता दें कि अजय देवगन ने कुछ समय पहले एसएस राजामौली के साथ फिल्म आरआरआर में काम किया था और इसमें उन्होने एक छोटा सा मगर महत्वपूर्ण किरदार किया था। लोगों को उनका किरदार काफी पसंद आया था।

एसएस राजामौली ने अपने करियर में एक के बाद एक सभी शानदार फिल्में दी हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी दमदार है। अक्सर देखा जाता है कि फैंस उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं। उनके आने वाले का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X