Singham Again: अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन से नहीं भिड़ेंगे अजय देवगन, सिंघम अगेन की रिलीज डेट बदली!

ajay-devgn-will-not-clash-with-akshay-kumar-kartik-aaryan-singham-again-release-date-preponed

Singham Again Release Date: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की ड्रीम टीम 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' की सफलता के बाद, इस फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म के साथ वापस आ रही है। फिल्म का नाम होगा सिंघम अगेन। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट दिवाली 2024 बताई जा रही थी, लेकिन बता दें यह प्रीपोन हो चुकी है।

रिलीज डेट प्रीपोन!

रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट लॉक कर दी है। शुरुआत में इसे दीवाली 2024 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस 2024 के लिए लॉक किया जा रहा है जो कि गुरुवार है। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा लंबा वीकेंड मिलेगा। इसके अलावा, सोमवार को रक्षा बंधन है, जिसका फायदा फिल्म को मिलेगा।

अक्षय कुमार- कार्तिक आर्यन से नहीं करेंगे क्लैश

बता दें, दिवाली 2024 पर सिर्फ एक, बल्कि चार बड़ी फिल्में क्लैश होने वाली थीं। ऐसे में रोहित शेट्टी का फिल्म को प्रीपोन करने का फैसला सही साबित हो सकता है। दिवाली 2024 पर अब कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3, अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 और एक सलमान खान- सूरज बड़जात्या की फिल्म की नजर है।

सिंघम अगेन की शूटिंग इस महीने से होगी शुरु

रोहित शेट्टी और अजय देवगन फिल्म की शूटिंग अगस्त 2023 से शुरु करने वाले हैं। कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 2011 में सिंघम के साथ शुरू हुई रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में अब सिंबा और सूर्यवंशी भी शामिल हो चुके हैं। जाहिर है फैंस का क्रेज इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा है।

दीपिका पादुकोण की एंट्री

इस फिल्म में पहली बार अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखने वाली है। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी। 'सर्कस' के 'करंट लगा' सॉन्ग लॉन्च के दौरान रोहित शेट्टी ने घोषणा की थी कि दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम होंगी। तभी से फैंस काफी उत्साहित हैं।

कॉप यूनिवर्स

बता दें, जैसे सिंबा में अजय देवगन ने सिंघम बनकर कैमियो किया, सूर्यवंशी में अजय और रणवीर सिंह ने सिंघम और सिंबा बनाकर कैमियो किया था.. ठीक वैसे ही अजय की सिंघम अगेन में अक्षय कुमार सूर्यवंशी बनकर कैमियो करेंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X