फिल्म 'भुज' में होने वाले एक्शन को निर्देशित करेंगे अजय देवगन? धमाकेदार खबर आई सामने!

सुपरस्टार अजय देवगन इस समय कई फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं लेकिन जो सबसे बड़ी फिल्म सामने आ रही है वो है भुज। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ गई थी लेकिन जल्दी ही फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु कर दी जाएगी। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो अजय देवगन के फैंस के लिए काफी बड़ी है क्योंकि फिल्म फिल्माए जाने वाले एक्शन के डायरेक्टर का खुलासा हुआ है।

खबरों की मानें तो इस फिल्म के एक्शन को खुद अजय देवगन निर्देशित करते वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसी चर्चा चल रही है।

ajay devgn, bhuj the pride of india, अजय देवगन, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

बता दें कि अजय देवगन के पिता बीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर एक्शन निर्देशक थे और उनका एक बड़ा नाम था। ऐसे में अजय देवगन अपने दिवंगत पिता के रास्त में चलते हैं तो ये चौकने वाली बात नहीं होगी।

इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो अजय देवगन की भुज, लॉकडाउन से पहले, 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली थी वहीं अमिताभ बच्चन की झुंड 8 मई को रिलीज़ होनी थी।

लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर किसी तरह की अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि फैंस फिल्म का इंतजार काफी ज्यादा बेसब्री से कर रहे हैं। अजय देवगन इसके पहले फिल्म तानाजी में नजर आए थे और फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X