अजय देवगन के बिना नहीं बनती ये फिल्म, आने वाली सारी फिल्मों में वे ही होंगे : इंदर कुमार

इन दिनों अजय देवगन सातवें आसमान पर हैं। उनकी झोली में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्म गिर रही है। अजय देवगन ने अपनी फिल्मों के लिए 2019 से लेकर 2020 तक बुक कर लिया है। 2018 अजय के लिए शानदार रहा तो वहीं इन दिनों वे तानाजी को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म आ रही है टोटल धमाल.. इस फिल्म में अजय देवगन एक्शन छोड़ कॉमेडी अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार ने अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।

[अक्षय कुमार की फिल्म डिब्बाबंद, नहीं करेंगे एक्शन Dhamaka, फैंस निराश]

इंदर कुमार ने बताया है कि, अजय देवगन के फैंस के लिए टोटल धमाल किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी। अजय देवगन के सिंघम वाले फैन इस फिल्म को भी खूब इंजॉय करेंगे। वहीं उन्होंने जमकर अजय की तारीफ भी की.. उन्होंने कहा कि अजय को इंडस्ट्री में लगभग 30 साल होने को आए हैं और आज भी वो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वे इतने टैलेंटेड एक्टर हैं कि ऑडिएंस को हर अवतार में पसंद आ जाते हैं।

ajay-devgn-will-be-there-every-dhamaal-series-says-director-Indra-Kumar

उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों में अजय देवगन को लेने पर भी इशारा किया। उनका कहना है कि 'टोटल धमाल अजय देवगन के सपोर्ट के बिना नहीं बन पाती। उन्होंने ना केवल इस फिल्म की क्रिएटिव टीम के साथ जुड़े रहे हैं, बल्कि उन्होंने फाइनेंशियली भी इसे काफी मदद की है। वो इस फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्मों के पार्ट होंगे, इसमें कोई शक ही नहीं है।' फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और पितोबश जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।

आगे आपको बताते हैं अजय देवगन की आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X