अजय देवगन करेंगे 3 तगड़े Dhamake, ताबड़तोड़ एक्शन वाली फिल्में, बुक कर लिया 2019-20
इन दिनों बॉलीवुड कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। सलमान से लेकर शाहरुख और अक्षय तक अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों की तैयारियों में पूरी तरह व्यस्त हैं। वहीं इसी बीच अजय देवगन भी सुर्खियों में आ गए हैं। बात करें उनकी फिल्मों की तो उनके पास एक-दो नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्में लाइन से लगी हुई हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन तक अजय देवगन कई जॉनर की फिल्में करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं ऐसे में हैरानी वाली बात नहीं है कि इन सभी फिल्मों के अलावा अजय देवगन 3-3 बायोपिक फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।
[रणवीर-दीपिका की शादी में आएंगे सिर्फ ये 4 लोग, किसी को नहीं दिया न्यौता, Shocking]
अजय देवगन बॉलीवुड के एक्शन हीरो माने जाते हैं वहीं वे उन स्टार्स में से हैं जो अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटते। शायर यही कारण है कि उनकी कॉमेडी फिल्में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। वहीं अब बॉलीवुड में ट्रेंड कर रहे बायोपिक के दौर में भी अजय देवगन भी हाथ आजमाने वाले हैं। मेकर्स को इस शानदार अभिनेता पर इस कदर भरोसा है कि 1-2 नहीं उन्हें तीन बायोपिक के लिए साइन कर लिया है। ये तीन बायोपिक हैं 'ताना जी: द अनसंग वॉरियर', 'चाणक्य बायोपिक' और 'भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम।'

हालांकि इस ट्रेंड में अक्षय कुमार पहले ही माहरथ हासिल कर चुके हैं। उन्होंने रुस्तम और पैडमैन जैसी बायोपिक फिल्मों में काम किया है। वहीं ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि अब अजय देवगन क्या कमाल करते हैं और कितने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications