एक्ट्रेस काजोल तीसरी बार प्रेग्नेंट? टाइट ड्रेस में सामने आया Video, बुरी तरह बॉडी शेमिंग

बॅालीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने पति अजय देवगन की तुलना पार्टी और इवेंट में अधिक दिखाई देती हैं। हाल ही में एक पार्टी में टाइट फिटिंग ड्रेस के कारण उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा। यहां तक कि कई लोगों ने यह भी पूछ लिया कि क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं? साथ ही इस पार्टी की तस्वीर और वीडियो पर कई लोगों ने काजोल की फिगर के कारण उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया है।

Kajol

काजोल कुछ दिन पहले धर्मा प्रोडक्शन के सीइओ अर्पूव मेहता के जन्मदिन के मौके पर दिखाई दीं।जहां पर काजोल ने ब्लैक रंग का लंबा बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखा हुआ था। सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है जिस पर कई लोगों ने काजोल को देखने के बाद उनके प्रेग्नेंट होने के अंदाजा लगाने के साथ उनकी फिगर को देख ट्रोल किया है।

काजोल बुरी तरह ट्रोल

काजोल बुरी तरह ट्रोल

एक यूजर ने लिखा है कि काजोल ने मलाइका को फेल कर दिया। हालांकि कई फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने ट्रोल करने वालों को सलाह दी है कि इस तरह किसी को कपड़े या फिटनेस को लेकर ट्रोल नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है कि मैं काजोल का फैन नहीं हूं लेकिन आपको उनकी सराहना करनी चाहिए।

क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं?

क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं?

वह नेचुरल लग रही हैं. दो बच्चों की मां हैं। मुझे यकीन है कि यह आपकी मां से काफी हॅाट हैं। जब एक यूजर ने पूछा है कि क्या काजोल प्रेग्नेंट हैं, तो इस पर एक अन्य यूजर ने जवाब देते हुए कहा है कि मुझे नहीं लगता कि वो प्रेग्नेंट हैं। मेरा भी पेट दो बच्चों के बाद ऐसा हो गया है। मुझे नफरत है जब लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या तुम प्रेग्नेंट हो?

नो मेकअप लुक को भी लेकर हो चुकी हैं ट्रोल

नो मेकअप लुक को भी लेकर हो चुकी हैं ट्रोल

आपको बता दें कि काजोल के लिए यह पहली दफा नहीं है। वह कई बार अपने नो मेकअप लुक के साथ इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर भी ट्रोल हो चुकी हैं। काजोल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं वह कई वीडियो और फोटो शेयर करती हैं। काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा को भी बुरी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X