काजोल के साथ काम करना चाहते है अजय देवगन, अच्छी स्क्रिप्ट की है तलाश

अजय देवगन इन दिनो अपनी फिल्म रेड को लेकर चर्चा में चल रहे है। उनकी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और उनके लिए लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी आ रही है। बता दें कि अजय देवगन बॉलीवुड के उन सितारों में से है जो अपनी छवि के अनुसार ही फिल्में करते है और हिट हो जाते है। अजय देवगन पिछले कुछ समय से कई फिल्में ऐसी की है जिसके लिए अजय देवगन जाने जाते है।

अगर आप अजय देवगन को सिंघम में देखेगे तो आपको गंगाजल की याद आएगी और हालिया रिलीज फिल्म रेड को देखने पर आपको दृश्यम के सीन याद आ ही जाएंगे। अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज के बाद एक इच्छा जाहिर की है जो कि आपको चौका देगी।

ajay devgan, kajol, raid, अजय देवगन, काजोल, रेड

दरअसल अजय देवगन अब अपनी पत्नी और सुपरस्टार काजोल के साथ काम करना चाहते है और इस बात की इच्छा जताई है। अजय देवगन ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके साथ काम करने के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की जरूरत पड़ेगी और अगर अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वो उनके साथ काम जरूर करेगे।

बता दे कि पहले भी अजय देवगन और काजोल कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुके है जिनमें प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, इश्क और गुंडाराज शामिल है। ये वही फिल्में थी जब ये दोनो पास आए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

इन दिनो अजय और काजोल के मोहब्बत के किस्से आए दिन अखबार में छपा करते थे। हालांकि इसमे कोई दो राय नही है कि दोनो के फैंस एक बार फिर से चाहते है कि अजय और काजोल साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएं। अजय की माने तो वो एक अच्छे पति और कलाकार है।

उनका कहना है कि जिंदगी सही से जीने के लिए आपको अपने परिवार और काम दोनो में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता होती है। अजय और काजोल के दो बच्चे है और वो उन दोनो में काफी खुश रहते है।

अजय देवगन का कहना है कि वो अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते है और वो अपने बच्चों के साथ धूमने सिंगापुर जाने वाले है। बता दे कि अजय कि फिल्म इसी 16 मार्च को रिलीज हुई थी जिसमे अजय देवगन ने एक ईमानदार इनकम टैक्स अधिकारी का रोल किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X