इस खान स्टार के साथ काम करना चाहते हैं अजय देवगन- तानाजी में हो गए FINAL

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की बिग बजट फिल्म तानाजी में बतौर विलेन सैफ अली खान की एंट्री हो चुकी है। सैफ फिल्म में उदयभान राथौड़ का किरदार निभाने वाले हैं। बता दें, अजय देवगन ने कुछ महीने पहले ही सैफ को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन सैफ फिल्म को साइन करने में काफी समय ले रहे थे। दरअसल, कल हो ना हो के बाद सैफ दो हीरो वाली फिल्म करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते।

''सलमान खान- अजय देवगन से कंपिटिशन की मैं सोच भी नहीं सकता..''

लेकिन तानाजी में अजय देवगन अपने साथ सैफ अली खान को ही लेना चाहते थे। लिहाजा, उन्होंने खुद सैफ से बात की.. उनके किरदार के बारे में बताया और सैफ को इस फिल्म के लिए राजी किया। अजय देवगन ने सैफ को भरोसा दिलाया कि फिल्म में उनका रोल दमदार होगा।

Ajay Devgn

तानाजी में जहां अजय देवगन मुख्य किरदार यानि की तानाजी मालसुरे का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ होंगे फिल्म के मुख्य विलेन। अजय- सैफ इससे पहले भी कुछ फिल्मों में साथ दिख चुके हैं.. जैसे कि- कच्चे धागे, एलओसी कारगिल और ओंकारा। लिहाजा, इन्हें एक बार फिर एक साथ देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X