बैक 2 बैक दो नई फिल्में फाइनल और अजय देवगन ने किया इस पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म से WALK OUT!
अजय देवगन ने पिछले हफ्ते फैन्स को सरप्राइज़ के नाम पर काफी झटके दिए। पहले तो उन्होंने नीरज पांडे के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट चाणक्य अनाउंस किया और इसके बाद, बोनी कपूर के प्रोडक्शन तले तेवर डायरेक्टर अमित शर्मा की सैयद अब्दुल रहीम बायोपिक साइन कर ली। फैन्स के लिए ये विश्वास ना कर पाने जैसा हो गया।
लेकिन अब खबरों की मानें तो अजय के इन दो नए प्रोजेक्ट्स के कारण उनके एक कंफर्म प्रोजेक्ट पर गाज गिर चुकी है और अजय देवगन फिल्म छोड़ चुके हैं। हालांकि ये प्रोजेक्ट क्या है इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है लेकिन ये तय है कि अजय के पास इतना शानदार लाइन अप था कि उन्होंने किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से वॉक आउट कर लिया है।

इस समय अजय देवगन रणबीर कपूर की लव रंजन फिल्म काफी चर्चा में थी। वहीं दूसरी तरफ, आकिव अली की एक रॉम कॉम थी जिसका नाम था दे दे प्यार दे और इसे लव रंजन ही प्रोड्यूस कर रहे थे। ये फिल्म पहले ही 2019 के लिए पोस्टपोन हो चुकी है। इसके अलावा, अजय देवगन तानाजी बायोपिक पर काम शुरू करने वाले थे।
इसके अलावा उनके पास शमशेर सिंह राणा पर एक बायोपिक का ऑफर था। वहीं अजय देवगन खुद सन ऑफ सरदार सीक्वल पर काम कर रहे थे। रोहित शेट्टी के साथ उनकी सिंघम 3 की चर्चा भी चल रही थी। अब देखना है कि अजय देवगन ने किस प्रोजेक्ट को वादा करने के बाद, उसे छोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications