..................... Ajay Devgn VS Allu Arjun at the box office on Independence Day 2024, biggest clash - Hindi Filmibeat

अजय देवगन vs अल्लू अर्जुन: 2024 की दो सबसे बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं सुपरस्टार्स, बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश

ajay-devgn-vs-allu-arjun-at-the-box-office-on-independence-day-2024-biggest-clash

Ajay Devgn vs Allu Arjun: बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशियल पोस्टर भी जारी किया।

बता दें, पुष्पा 2 एक ऐसी फिल्म है, जिसका इंतजार सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी उतना ही है। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। दरअसल, जिस दिन 'पुष्पा 2' रिलीज़ होगी, उसी दिन रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी फिल्म भी थिएटर्स में लगने वाली है।

पुष्पा 2 vs सिंघम अगेन

जी हां, हम बात कर रहे हैं सिंघम अगेन की। अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर ये एक्शन फिल्म भी 2024 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर आने वाली है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। बता दें, 15 अगस्त को गुरुवार पड़ रहा है। ऐसे में दोनों फिल्मों को चार दिन लंबा एक्सटेंडेड वीकेंड मिलने वाला है। लेकिन जाहिर है यदि क्लैश होता है, तो इसका प्रभाव दोनों की ओपनिंग पर दिखेगा।

रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी फिल्म, धमाकेदार स्टारकास्ट

सिंघम अगेन की बात करें तो, इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच शुरुआत से ही काफी उत्साह है। ये रोहित शेट्टी के कॉप फ्रैंचाइजी की सुपरहिट कड़ी है। 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' की सफलता के बाद, इस फिल्म को अभी से फैंस द्वारा ब्लॉकबस्टर का स्टेसस दे दिया गया है।

स्टाराकास्ट की बात करें तो, इस फिल्म में जहां अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, रोहित शेट्टी अहम रोल्स में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ को भी शामिल कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X