Diwali 2024 में बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, अजय देवगन vs अक्षय कुमार vs सलमान खान vs कार्तिक आर्यन

Diwali 2024 Releases: ईद से लेकर दिवाली, क्रिसमस, 2023 की सारी बड़ी डेट्स पहले ही लॉक हो चुकी हैं। लिहाजा, निर्माता- निर्देशक अब 2024 की मुख्य डेट्स को लॉक करने की होड़ में लग चुके हैं। बीते दिन रिपोर्ट आई है कि अजय देवगन- रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, दिवाली पर सिर्फ एक, बल्कि चार बड़ी फिल्मों की नजर है।
अगले कुछ दिन काफी दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि कुछ बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा हो सकती है। बता दें, अब तक 2024 में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाली फिल्में हैं- प्रोजेक्ट के (12 जनवरी), फाइटर (24 जनवरी), भूल भुलैया 3 (दिवाली 2024) और सिंघम अगेन (दिवाली 2024)
इसके अलावा दो और बड़ी फिल्में रिलीज डेट का ऐलान करने वाली हैं। जिनमें से एक अक्षय कुमार और एक सलमान खान की फिल्म होगी। जाहिर है निर्माता रिलीज डेट्स आगे पीछे करेंगे.. लेकिन कोई शक नहीं कि अगला साल काफी धमाकेदार होने वाला है।

भूल भुलैया 3
दिवाली को सबसे पहले लॉक किया भूषण कुमार ने फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए। कार्तिक आर्यन स्टारर इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के एक छोटे से टीजर के साथ रिलीज डेट रिवील की गई है। फिल्म का निर्देशन करेंगे अनीस बज्मी। भूल भुलैया 2 की बेशुमार सफलता के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

सिंघम अगेन
सिंघम फ्रैंचाइजी की ये तीसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म भी दिवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ दिखने वाले हैं।फिल्म का टाइटल होगा 'सिंघम अगेन' और इसकी शूटिंग 2023 जुलाई से शुरु हो जाएगी।

हेरा फेरी 3
वहीं, हेरा फेरी 3 की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता फिल्म को दिवाली पर लाना चाहते हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

सलमान खान- सूरज बड़जात्या की फिल्म
सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी फैंस की सबसे चहेती निर्देशक- एक्टर की जोड़ियों में शामिल है। लंबे समय से इनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी। बता दें, अब इस फैमिली ड्रामा फिल्म पर काम शुरु हो चुका है और ये फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications