Ajay Devgn In Kashi: दृश्यम 2 के सुपरहिट होते ही काशी विश्वनाथ पहुंचे सुपरस्टार अजय देवगन, बोले- हर हर महादेव

ajay-devgn-visited-kashi-vishwanath-temple-as-drishyam-2-crossed-100-crore-mark-at-the-box-office

Recommended Video

Ajay Devgan and Kajol Devgan were twinning in black at Drishyam 2 screening | FilmiBeat

Ajay Devgn In Kashi: साल 2022 के अंत होते होते बॉलीवुड को दृश्यम 2 के रूप में एक और सौ करोड़ी फिल्म मिल चुकी है। जी हां, अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और दूसरा वीकेंड धमाकेदार होने की पूरी तैयारी है।

फिल्म के 100 करोड़ क्लब में शामिल होते ही सुपरस्टार अजय देवगन भगवान के दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं। अजय देवगन ने मंदिर से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- "काशी विश्वनाथ के दर्शन.. लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था.. हर हर महादेव"..

बीते दिनों अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म "भोला" का टीजर भी रिलीज किया था, जिसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कोई शक नहीं कि इस साल का अंत सुपरस्टार के लिए राहत भरा रहा है।

इस साल अजय देवगन की पांच फिल्में रिलीज हुई हैं। जहां आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने सहयोगी भूमिकाओं के लिए अभिनेता को खूब तारीफें मिलीं। वहीं, बतौर उनकी तीन फिल्में थीं- रनवे 34, थैंक गॉड और दृश्यम 2। जहां पहली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थीं, वहीं अब दृश्यम 2 के साथ सुपरस्टार को ब्लॉकबस्टर मिली है।

बनारस में हो रही है भोला की शूटिंग

अजय देवगन अब अपनी आगामी फिल्म भोला की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग बनारस में होने वाली है। लिहाजा, वो पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे हैं। वहां चार से पांच दिनों की शूटिंग होनी है, जिसमें एक गाना भी फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में वो एक शिव भक्त का रोल निभा रहे हैं।

बता दें, भोला का निर्देशन भी अजय देवगन ही कर रहे हैं। यह अजय देवगन के निर्देशन में बनने वाली चौथी फिल्म है।माना जा रहा है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा के एक्शन जॉनर में हलचल मचाने जा रही है। बता दें, ये फिल्म 3डी में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X