..................... Ajay Devgn upset with Ranveer Singh- Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह- अर्जुन कपूर ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक.. पड़ा मंहगा!

[बॉलीवुड न्यूज] रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने इस आईफा के दौरान कई बॉलीवुड सितारों से पंगा ले लिया है। जी हां, दरअसल इस साल रणवीर और अर्जुन की जोड़ी आईफा होस्ट कर रही है। जहां उन्होंने जमकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का मजाक उड़ाया।

ajay devgn

हालांकि, यह नई बात नहीं है। इससे पहले भी शाहरूख खान, शाहिद कपूर, सैफ अली खान जैसे सितारों ने आईफा होस्टिंग के दौरान कई सेलिब्रिटीज का मजाक बनाया है। लेकिन सीनियर एक्टर्स होने के नाते सितारे उनके मजाक का बुरा नहीं मानते थे। और उन्होंने कभी भी अपने सीनियर का मजाक नहीं बनाया।

PICS: अजय देवगन, शाहरूख समेत जानिए बाकी बॉलीवुड सितारों के अजीबोगरीब डर!

जबकि रणवीर और अर्जुन का इस तरह अपने सीनियर एक्टर्स का मजाक बनाना इंडस्ट्री के कई छोटे- बड़े सितारों को रास न आया। इन्हीं में एक नाम हैं अजय देवगन। जिनसे यूं भी कोई पंगा लेने में घबराता है। अजय अपने गंभीर स्वभाव की वजह से हमेशा इन सबसे दूर रहे हैं।

लेकिन खबरों की मानें तो रणवीर और अर्जुन ने आईफा के स्टेज पर अजय की फिल्म एक्शन- जैक्सन का जमकर मजाक उड़ाया, जो अजय को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बता दें, रणबीर कपूर भी फिलहाल इन दोनों से नाराज चल रहे हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X