Ajay Devgn की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, साथ में जुड़े एक और दमदार एक्टर, अगले महीने से शूटिंग शुरु

Ajay Devgn- R Madhavan to come together: अजय देवगन अपनी अगली फिल्म के साथ फैंस को डराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दृश्यम 2 की सफलता के बाद, सुपरस्टार और पैनोरमा स्टूडियो एक सुपरनैचुरल थ्रिलर के लिए हाथ मिला रहे हैं, जिसे विकास बहल द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और इसकी शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में बड़े पैमाने पर की जाएगी। खास बात है कि इस फिल्म से अजय देवगन के अलावा दमदार एक्टर आर माधवन भी जुड़ चुके हैं। जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं। फिलहाल फिल्म के टाइटल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
दोनों दमदार एक्टर्स पहली बार आएंगे साथ
आर माधवन और अजय देवगन पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि इनके फैंस काफी उत्साहित हैं। माधवन अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों को इंप्रेस करते आए हैं.. चाहे वो साउथ की फिल्म हो या बॉलीवुड की।
जून में शुरु होगी शूटिंग
लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो, फिल्म का निर्माण अजय देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा अजय देवगन एफफिल्म और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा। ये फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और निर्माता जल्द ही फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा करेंगे। जून में इसकी शूटिंग शुरु हो जाएगी।
अजय देवगन की आने वाली फिल्में
खास बात है कि इस वक्त अजय देवगन के पास अपकमिंग फिल्मों की लंबी लाइन है। सुपरस्टार की आने वाली फिल्मों में है- मैदान, सिंघम अगेन, औरों में कहां दम था और रेड 2.. ये सभी फिल्में 2023- 2024 तक रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











