SHOCK: ये क्या.. 2017 की दिवाली.. अजय देवगन एक नहीं, दो फिल्में होगी रिलीज!

By Neeti

हैरान रह गए ना.. हमें भी हैरानी हुई, जब हमने गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा सुनी। दरअसल, आज रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' को पूरे 10 साल हो गए हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी ने गोलमाल 4 के रिलीज की आधिकारिक घोषणा की है। इस फिल्म का नाम होगा 'गोलमाल अगेन'.. फिल्म साल 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।

Ajay Devgn

जी हां, 2017 की दिवाली.. याद दिला दें, इसी दिन को अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार' के लिए लॉक किया है। 'सन्स ऑफ सरदार' सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। 'शिवाय' के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Wow: अजय देवगन की फिल्म में होगा सलमान खान का DHAMAKA

ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन का आना कुछ हैरान करने वाला है। इससे इतना तो साफ है कि अजय देवगन अपनी फिल्म सन्स ऑफ सरदार को आगे घिसका देंगे। क्योंकि 'गोलमाल अगेन' में भी मुख्य किरदार तो अजय देवगन ही निभाएंगे। कोई शक नहीं एक साथ.. एक ही एक्टर की दो फिल्में तो नहीं ही रिलीज होगी।

''सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन से ही मैंने मारपीट सीखी है....''

बता दें, इस साल दिवाली पर अजय देवगन की शिवाय रिलीज होगी। फिर 12 मई 2017 को आएगी 'बादशाहो'.. उम्मीद है अजय देवगन के फैंस एक्टर की इस लंबी लिस्ट से काफी खुश होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X