हिंदी दिवस- अजय देवगन ने हिंदी दिवस के मौके पर किया शानदार पोस्ट- देखिए
आज हिंदी दिवस है, हमारी मातृभाषा की शुभकामनाएं देने का दिन। भारत में ज्यादातर लोग हिंदीभाषी है और अगर उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं तब भी लोगों को हिंदी तो बोलनी आती ही होगी। इस मौके पर आज कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी भाषा हिंदी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इस समय बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन का भी ट्वीट आया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अभिनेता अजय देवगन ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है..हिंदी है हम, वतन है हिंदुस्तान हमारा।
अजय देवगन पहले सुपरस्टार है जिन्होने इस दिन के मौके पर पर सबसे पहले शुभकामनाएं दी हैं। इस ट्वीट के बाद अजय देवगन के फैंस भी उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हिंदी दिवस मनाया है जाता है ये बताने के लिए हमें हमारी भाषा पर गर्व होना चाहिए है और इसको महत्वपूर्ण समझकर इसको बढ़ावा देना चाहिए। अजय देवगन के अलावा कई जानमानी हस्तियां चाहें वो राजनेता हों, लेखक हो यां भी खिलाड़ी हों..सुबह से ही इस दिन को लेकर बधाई दे रहें हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज हुई थी जिसको काफी ज्यादा पसंद भी किया था। इस समय अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी को लेकर काफी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











