..................... Ajay devgn trolls Kajol on World listening day with a funny video, leaves his fans in splits। अजय देवगन ने वर्ल्ड लिस्निंग डे के मौके पर एक वीडियो शेयर कर काजोल को ट्रोल करने की कोशिश की - Hindi Filmibeat

World Listening Day पर अजय देवगन ने काजोल को किया ट्रोल, यहां देखें वीडियो

सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन ने सोमवार को 'वर्ल्ड लिस्निंग डे' बड़े ही मजेदार अंदाज़ में मनाया। फैंस के लिए इस मौके पर उन्होंने एक ख़ास वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो और काजोल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर शायद आप भी समझ जाएं कि वो कितने बेहतर श्रोता हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में अजय देवगन और काजोल साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। काजोल वीडियो में लगातार बोल रही हैं तो वहीं अजय देवगन पूरे धैर्य के साथ उन्हें सुन रहे हैं और कॉफी पी रहे हैं। वीडियो के अंत तक अजय देवगन काजोल को देखते हुए अपने ही ख्यालों में खोए नजर आ रहे हैं।

ajay-devgn-trolls-kajol-on-world-listening-day-with-a-funny-video-leaves-his-fans-in-splits

इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है- '#WorldListeningDay आज और हर दिन मना रहा हूं'। साथ ही उन्होंने काजोल को भी टैग किया है। फैंस ने अजय देवगन के इस वीडियो पर कॉमेंट की बौछार कर दी है। एक फैन ने दिखा है - कहना क्या चाहते हो? वहीं एक और यूजर ने लिखा है- मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आपने इस वीडियो को अपलोड करने से पहले काजोल से परमिशन लिया है।

बता दें कि, अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'गुंडाराज', 'इश्क', 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा', और 'प्यार तो होना ही था' साथ में की।

1999 में अजय देवगन और काजोल ने चार सालों की डेटिंग के बाद शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे, बेटी न्यासा और बेटा युग हैं। अजय देवगन और काजोल कभी-कभी सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल इक्वेशन की झलक भी फैंस को दिखाते हैं। अब काजोल उनके इस वीडियो पर कैसे रिएक्ट करती हैं इसका फैंस को इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X