जब तबू से बोर होकर फिल्म सेट पर सो गए थे अजय देवगन- देंखे ये मजेदार तस्वीर
अजय देवगन और तबू की दोस्ती आज की नहीं बल्कि सालों पुरानी है। हाल ही में दोनों सितारे फिल्म दे दे प्यार दे में साथ नजर आए थे। वहीं, अब अजय देवगन ने ट्विटर पर तबू के साथ अपनी एक मजेदार तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। इस तस्वीर में तबू अजय के साथ बैठीं हैं, जबकि अजय हाथ में पेपर कलम थामे आराम से कुर्सी पर ही सो रहे हैं।
अजय देवगन ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Still haven't figured if the reason to fall asleep was the puzzle or Tabu 🤔....

अजय देवगन सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी फ्लैशबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। 90s के दौर में अजय देवगन का जादू ऐसा चला कि वे हर फिल्म के बाद पहले से बड़े स्टार बनते गए। वहीं 90s से लेकर अब तक अजय देवगन के लुक्स में काफी बदलाव आया है। इन तस्वीरों में आप वह बदलाव देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications