सबरीमाला मंदिर पहुंचे अजय देवगन क्यों हो रहे हैं बुरी तरह से ट्रोल? कर दी इतनी बड़ी गलती!
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों काफी चर्चा में हैं और इस वक्त जो खबर उनको लेकर सामने आ रही है वो सबरीमाला यात्रा को लेकर है। दरअसल हाल ही में अजय देवगन सबरीमाला मंदिर पहुंचे थे लेकिन अब वो बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। अजय देवगन ने इस दौरान पूजा-अर्चना की और ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे थे। खबरें यहां तक हैं कि एक्टर ने पूरे 11 दिनों तक मंदिर के नियमों का पालन किया था।
बॉलीवुड का यह एक्शन स्टार 11 दिनों तक एक चटाई पर सोया, काले कपड़े पहने, शाकाहारी खाना खाया और बिना चप्पल के नंगे पांव चला। अजय देवगन ने भी इन 11 दिनों में शराब और परफ्यूम से दूरी बना रखी थी,

ताकि पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन अब वह अपने धार्मिक सफर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल उनकी एक तस्वीर और वीडियो सामने आया है जिसमें वो लोगों के कंधे पर बैठकर सबरीमाला जाते हुए नजर आ रहे हैं।

लोग ऐसे कर रहे हैं ट्रोल
इसके बाद से ही वो बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनकी खरी खोटी सुना रहे हैँ। वो पालकी में चढ़कर पहुंचे थे। एक यूजर ने लिखा है, ''ये कैसा एक्शन हीरो है जो कि खुद चलकर नहीं जा सकता है।'' इसके अलावा इस यूजर का कहना था कि.. ''इससे अच्छा तो आप ऑनलाइन ही दर्शन कर लेते, ये उससे भी ज्यादा बुरा है।''

ये तरीका नहीं होता है
एक यूजर का कहना है कि ये तरीका नहीं होता है। इस तरह से अजय देवगन को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है लेकिन अभिनेता की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं सामने आया है।

तुलना विवेक ओबरॉय से कर रहे हैं
लोग अजय देवगन की तुलना विवेक ओबरॉय से कर रहे हैं जो हर साल यहां आते हैं और दर्शन करते हैँ। अजय देवगन इस वक्त अपने शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वो आरआरआर में एक बेहतरीना रोल के साथ नजर आने वाले हैं लेकिन फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। इसके अलावा साल 2022 में वो कई बड़े धमाके करते नजर आने वाले हैं जिसका इंतजार फैंस कर रहे हैं।

शानदार कलाकार हैं
अजय देवगन एक शानदार कलाकार हैं और कई बार देखा गया है कि वो काफी धार्मिक भी हैं। अजय देवगन की एक फिल्म मैदान भी इसी साल रिलीज होगी जो कि फुटबॉल पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications