..................... Ajay Devgn Tribute to Brave Hearts of India, Video goes viral! सिपाहियों के लिए अजय देवगन ने पोस्ट कर दिया धमाकेदार वीडियो - Hindi Filmibeat

सिपाहियों के लिए अजय देवगन ने पोस्ट कर दिया धमाकेदार वीडियो, ऐसे दिया ट्रिब्यूट!

सुपरस्टार अजय देवगन जितने शानदार अभिनेता है उतनी संजीदगी से वो अपना जीवन जीते हैं। इस समय वो कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में चल रहा है। दरअसल अजय देवगन ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने भारत के वीर सिपाहियों को सलाम किया है। अजय देवगन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो सिपाहियों को ट्रिब्यूट देते हुए नजर आ रहे हैं।

सुपरस्टार ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा है कि.. 'दिल से ट्रिब्यूट भारत के वीर सपूतों को।' इसको अलावा उन्होने हैशटैग सिपाही भी लिखा है। ये वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है और अजय देवगन खुद बोलते नजर आ रहे हैं।

ajay devgn, अजय देवगन

अजय देवगन की बात करें तो इस वीडियो में वो एक बदले हुए लुक केस साथ काफी दमदार लग रहे हैं और बड़ी दाड़ी रखे हुए दिख रहे हैँ। फैंस इसपर कमेंट कर रहे हैं और वीडियो को साझा कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर अजय देवगन भुज और आरआरआर को लेकर बिजी हैं। भुज की बात करें तो इस फिल्म में वो स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी।

फिल्म में अजय देवगन के साथ नोरा फतेही, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमी वर्क मुख्य किरदारों में होंगे। फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया। फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X