..................... Ajay Devgn’s Total Dhamaal Trailer Out Around Diwali - Hindi Filmibeat

अजय देवगन भी देंगे दिवाली धमाका- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ मिलकर तहलका

अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर दशहरा से दिवाली के बीच रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म का प्रमोशन काफी कम दिनों के लिए ही रखा जाएगा। वहीं, सूत्रों के अनुसार फिल्म का ट्रेलर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ जोड़ा जा सकता है।

शाहरुख खान नहीं- बल्कि अब अक्षय कुमार करेंगे धमाका

बता दें, टोटल धमाल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। यह कॉमेडी फिल्म काफी बिग बजट पर तैयार हो रही है। यह पहले कॉमेडी होगी, जो 3डी पर रिलीज की जाएगी। वहीं, इस फिल्म के वीएफएक्स पर अजय देवगन की कंपनी ही काम करने वाली है। सिर्फ फिल्म के वीएफएक्स पर ही लगभग 12 करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे।

Total Dhamaal

इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहीं ना कहीं अब टोटल धमाल से भी उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। यह कॉमेडी फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X