अजय देवगन की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म- दिसंबर धमाका- बजट जानकर चौंक जाएंगे!
अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल दिसंबर में धमाका करने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। बता दें, यह पहले कॉमेडी होगी, जो 3डी पर रिलीज की जाएगी। वहीं, इस फिल्म के वीएफएक्स पर अजय देवगन की कंपनी ही काम करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ फिल्म के वीएफएक्स पर ही लगभग 12 करोड़ रूपए खर्च किये जाएंगे।
2018 की हिट फिल्म बनी धड़क- ताबड़तोड़ कमाई, 105 प्रतिशत मुनाफा
इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अजय देवगन, मारुति और फॉक्स स्टार स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के वीएफएक्स को लेकर अजय देवगन का आइडिया था कि फिल्म को स्टाइलिश बनाने के लिए ढ़ेर सारे वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए उन्होंने अपनी ही कंपनी को स्टोरीबोर्ड पर काम करने के लिए कहा।

गौरतलब है कि अजय देवगन की कंपनी को फिल्म शिवाय में वीएफएक्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। लिहाजा, कहीं ना कहीं अब टोटल धमाल से भी उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। यह कॉमेडी फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications