First LOOK: अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल', को- स्टार को देखकर हैरान रह जाएंगे
अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जहां अजय देवगन के साथ उनके एक साथी भी दिख रहे हैं। जी हां, यह कोई बॉलीवुड एक्टर नहीं, बल्कि कई हॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुकी एक बंदरिया है, जिसका नाम है क्रिस्टल। अजय देवगन के कंधे में बैठी क्रिस्टल अपने बॉलीवुड डेब्यू के साथ लोगों को हंसाने के लिए तैयार है।
किस्टल हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'हैंगओवर 2', 'जॉर्ज ऑफ द जंगल' और 'नाइट एट द म्यूजियम' में नजर आ चुकी है। फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो क्रिस्टल का फिल्म में अहम रोल होगा और ज्यादातर कॉमेडी सीन्स इसके इर्द गिर्द ही बुने गए हैं। फिल्म में यह अजय देवगन के साथ दिखेगी।

टोटल धमाल में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में होंगे। लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचाते नजर आएगी। फिल्म 22 फरवरी 2019 को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications