दो फिल्मों के बीच समय निकालेंगे अजय देवगन, भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग के लिए तैयार
अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक अपनी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। भुज के बाद वो मैदान और मे डे में व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच अभिनेता संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए भी समय निकाल रहे हैं। आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग जोरशोर से चल रही है।
पिछले दिनों ही रिपोर्ट आई थी कि इस फिल्म में अजय देवगन एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं। बता दें, फरवरी के अंत में अजय देवगन इसकी शूटिंग शुरु कर देंगे। उनका शेड्यूल 10-12 दिनों का दिनों का है, जिसकी शूटिंग मुंबई के स्टूडियो में ही होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, "मैदान की शूटिंग से समय निकालकर अजय ने 10-12 दिनों का समय संजय लीला भंसाली को दिया है। तब तक निर्देशक अमित शर्मा दूसरे कलाकारों के साथ मैदान की शूटिंग जारी रखेंगे। गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन और आलिया भट्ट के बीच के कुछ अहम सीन्स शूट होने हैं।"


Click it and Unblock the Notifications