22 साल बाद अजय देवगन - भंसाली की जोड़ी, गंगूबाई आलिया के करीम भाई की शूटिंग शुरू!

अजय देवगन, 27 फरवरी से गंगूबाई काठियावाड़ी के सेट पर पहुंच रहे हैं और वो भंसाली के साथ 10 दिन तक शूटिंग करने वाले हैं। हम दिल दे चुके सनम की रिलीज़ के बाद 22 साल के बाद अजय देवगन और संजय लीला भंसाली की जोड़ी वापस आ रही है।

गंगूबाई में अजय देवगन मशहूर गैंगस्टर करीम लाला की भूमिका में दिखाई देंगे जो गंगूबाई काठियावाड़ी को अपनी बहन मानता था। जब सबने गंगूबाई को दबाने की कोशिश की थी तब करीम लाला गंगूबाई के साथ खड़ा था।

ajay-devgn-to-start-shooting-for-gangubai-kathiawadi-from-february-27

अजय देवगन इससे पहले भी वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई में हाजी मस्तान का किरदार निभा चुके हैं। फैन्स अजय देवगन और आलिया भट्ट को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है। बात करें भंसाली के साथ काम करने की तो हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान, सलमान खान ने काफी कोशिश की थी कि फिल्म के अंत में ऐश्वर्या उनकी हो जाएं। लेकिन भंसाली ने अजय देवगन पर ही अपना दांव खेला और क्लाईमैक्स में अजय देवगन पूरी फिल्म जीत ले गए थे।

दिलचस्प है कि अजय देवगन और आलिया भट्ट, एस एस राजामौली की फिल्म RRR में भी कैमियो रोल करते नज़र आने वाले हैं। जहां 10 दिन अजय देवगन, भंसाली के साथ शूट करने वाले हैं वहीं उनके पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

मे डे की शूटिंग

मे डे की शूटिंग

अजय देवगन, इस समय मे डे की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन अमिताभ बच्चन के को स्टार भी हैं और डायरेक्टर भी। फिल्म एक शानदार थ्रिलर कही जा रही है।

थैंक गॉड

थैंक गॉड

इंदर कुमार की फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन मॉडर्न डे यमराज की भूमिका में दिखाई देंगे। ठीक उसी तरह, जिस तरह फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में अक्षय कुमार, भगवान श्रीकृष्ण के मॉडर्न अवतार में दिखाई दिए थे।

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया

भुज की रिलीज़ डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म में अजय देवगन एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1975 के भारत - पाकिस्तान युद्ध पर बनी है।

मैदान

मैदान

मैदान, सैयद अब्दुल रहीम पर बनी एक बायोपिक है। फिल्म 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होनी है। फिल्म में अजय देवगन, मशहूर फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखाई देंगे जिन्होंने लगातार भारत को फुटबॉल का सुनहरा समय दिखाया जहां भारत ने लगातार कई पदक जीते थे।

RRR

RRR

एस एस राजामौली की RRR में भी अजय देवगन एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे। हालांकि उनके रोल की जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।

सूर्यवंशी

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में अजय देवगन अपने सिंघम अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म थियेटर में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही है और माना जा रहा है कि ये इंतज़ार, अप्रैल में खत्म हो सकता है।

चाणक्य

चाणक्य

2022 में अजय देवगन, नीरज पांडे की फिल्म चाणक्य में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए अजय देवगन का लुक बहुप्रतीक्षित है। ये फिल्म उनके करियर की काफी बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

क्रैक रीमेक

क्रैक रीमेक

वहीं हाल ही में अजय देवगन का नाम रणवीर सिंह के साथ, साउथ की मशहूर फिल्म क्रैक के रीमेक के साथ जुड़ रहा है। इससे पहले, कैथी रीमेक केे साथ उनका नाम जुड़ चुका है।

सुपरविलेन फिल्म

सुपरविलेन फिल्म

इसके अलावा, अजय देवगन का नाम, यशराज फिल्म्स के एक प्रोजेक्ट के लिए भी फाईनल माना जा रहा है। ये एक सुपरहीरो फिल्म होगी जिसमें अजय देवगन विलेन की भूमिका निभाएंगे और अहान पांडे हीरो के तौर पर अपना डेब्यू करेंगे।

गलवान वैली पर भी फिल्म

गलवान वैली पर भी फिल्म

लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर अजय देवगन फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X