अजय देवगन की रेड 2 बनाने की केवल एक शर्त, देखनी ही पड़ेगी दृश्यम 2 वरना Raid 2 Shelved

Raid 2 Shelved

Raid 2 Shelved? : अजय देवगन [Ajay Devgn] आजकल, तबू [Tabu] के साथ अपनी फिल्म दृश्यम 2 [Drishyam 2] प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन दृश्यम 2 पर केवल इसी फिल्म का नहीं बल्कि अजय देवगन की अगली फिल्म का भी दारोमदार टिका हुआ है। दरअसल, दृश्यम 2 एक थ्रिलर फिल्म है। और अजय देवगन ने तय किया है कि दर्शकों का दृश्यम 2 के प्रति फीडबैक देखने क बाद ही वो रेड 2 साईन करेंगे।

अजय देवगन ने साफ कर दिया है कि अगर दर्शक, दृश्यम 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे आंकड़े देते हैं तब तो वो रेड 2 पर काम शुरू करेंगे। लेकिन अगर दर्शकों ने दृश्यम 2 को नकार दिया तो फिर अजय देवगन रेड 2 पर अपना समय नहीं गंवाएंगे और किसी और फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे।

गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद से फिल्मों के प्रति दर्शकों का रूझान और चुनाव दोनों ही पूरी तरह से बदल चुका है। यही कारण है कि हिंदी सिनेमा, अभी भी दर्शकों को बांध कर रखने में लगातार नाकाम हो रहा है वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा, दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कंटेंट परोस रहा है। ऐसे में अजय देवगन ने भी ये प्रयोग करने की ठान ली है।

दरअसल, जनवरी 2023 से अजय देवगन को कुमार मंगत के साथ एक और फिल्म पर काम करना शुरू करना है। ऐसे में ये फिल्म रेड 2 होगी या फिर कोई और, ये तय करेगा दृश्यम 2 का प्रदर्शन। दृश्यम 2 और रेड, कहानी के स्तर पर बिल्कुल अलग फिल्में भले ही क्यों ना हों लेकिन ट्रीटमेंट के स्तर पर दोनों लगभग एक ही जैसी फिल्में हैं। तो अगर दर्शकों को दृश्यम 2 का सस्पेंस नहीं बांध पाया तो अजय देवगन रेड 2 के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगे।

गौरतलब है कि इस दशक की शुरूआत के साथ ही अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस की पहली ब्लॉकबस्टर दी - तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर। इसके बाद कोरोना काल में जो भी फिल्में चलीं उनमें से कुछ का हिस्सा अजय देवगन भी थे। चाहे वो सूर्यवंशी रही हो, गंगूबाई काठियावाड़ी या फिर RRR। ऐसे में देखना है कि अजय देवगन क्या दृश्यम 2 के साथ दर्शकों को वापस सिनेमाघरों तक खींच कर ला पाते हैं।

दृश्यम 2 के प्रमोशन का तरीका बेहतरीन रहा है। एक तरफ जहां फिल्म के टिकट 2 और 3 अक्टूबर को भारी छूट पर बुकिंग के लिए उपलब्ध थे वहीं दिवाली के मौके पर भी फिल्म की टिकट बुकिंग पर छूट दी गई। ये सारे ही हथकंडे, फिल्म के ओपनिंग आंकड़ों पर साफ असर डालेंगे। दृश्यम 2, 18 नंबर को रिलीज़ हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X