अजय देवगन की फिल्म 'भुज' का धमाकेदार क्लाईमैक्स- जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग!
अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस वॉर ड्रामा फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग मांडवी जिले में शुरू होने वाली है। जहां अजय देवगन एक का इंट्रोडक्टरी सीन शूट होना है। साथ ही एक धमाकेदार एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीन भी शूट होना है। ये शूटिंग करीब 20-25 दिन चलेगी। इस हाई वोल्टेज एक्शन सीन की शूटिंग के लिए बुलगेरिया और वियतनाम से टीम बुलाई गई है। इस एक्शन सीन को दिग्गज एक्शन कोरियोग्राफर पीटर हेन निर्देशित करेंगे।

अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार अजय देवगन बिल्कुल अलग किरदार में दिखाई देंगे। हालांकि वो पहले भी कई युद्ध पर बनी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन इस फिल्म में वो पहली बार वायुसेना का हिस्सा बनेंगे। भुज के अलावा अजय देवगन तानाजी, RRR और लव रंजन की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications