..................... अजय देवगन अपनी फिल्म भुज का फाइनल शेड्यूल जल्द शुरु करने वाले हैं | Ajay Devgn to resume and complete final schedule of Bhuj – The Pride Of India in June - Hindi Filmibeat

'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का आखिरी शेड्यूल शुरु करेंगे अजय देवगन- दो दिनों का एक्शन सीक्वेंस

अजय देवगन के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी है। किसी फिल्म की सिर्फ हफ्ते भर की शूटिंग बची है, तो किसी फिल्म की महीने भर की, कुछ फिल्में प्री- प्रोडक्शन में है, तो कुछ फ्लोर पर आने को तैयार। वहीं, अभिनेता बतौर निर्माता और निर्देशक भी कुछ फिल्मों से जुड़े हुए हैं।

ऐसे में अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 28 जून से शुरु होने वाली है। बॉलीवुड हंगामा में दिये रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी शेड्यूल में दो दिनों की शूटिंग होनी है और उसके बाद फिल्म पोस्ट- प्रोडक्शन में चली जाएगी।

Bhuj – The Pride Of India

'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। निर्देशक अभिषेक दुधैया की इस फिल्म के कई बड़े वॉर सीक्वेंस पिछले साल ही पूरे हो चुके हैं। अब कुछ एक सीन्स की शूटिंग मुंबई फिल्मसिटी में होनी है। यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म की शूटिंग 30 जून को खत्म हो जाएगी। जिसके बाद उम्मीद कर सकते हैं कि यह आने वाले दो महीनों में रिलीज कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X