अजय देवगन का बड़ा धमाका, 'भोला' की रिलीज के साथ दे रहे हैं ये गुड न्यूज़... Box Office पर होगा बवाल

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'मैदान' का टीजर उनकी फिल्म 'भोला' की रिलीज डेट यानी 30 मार्च को जारी किया जाएगा। एक सच्ची कहानी पर आधारित, 'मैदान' अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रियामणि और गजराज राव भी हैं।
जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स क्रमश: साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं, संगीत एआर रहमान का है। यह फिल्म 23 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
'भोला' की बात करें तो यह फिल्म एक 'मैन ऑन ए मिशन' की कहानी है, जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए हर हद पार कर जाता है। 'भोला' में तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे और विनीत कुमार हैं। यह 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म 'मैदान' की कहानी एक सच्ची स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म का डायरेक्शन मशहूर फिल्ममेकर रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। जबकि अजय देवगन के साथ-साथ इस फिल्म में बॉलीवुड कलाकार गजराव राव और प्रियामणि लीड रोल में मौजूद हैं। दूसरी ओर इस फिल्म के संगीत की कमान ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने संभाली है। जबकि फिल्ममेकर बोनी कपूर ने भी 'मैदान' के प्रोडेक्शन में हिस्सा लिया है।
मंगलवार को अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'मैदान' का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही अजय ने 'मैदान' की रिलीज डेट का एलान किया है। बता दें कि अजय की 'मैदान' 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले कई बार 'मैदान' की रिलीज डेट को बदला जा चुका है। मालूम हो कि बीते साल अजय ने 'दृश्यम 2' जैसी ब्लॉकस्टर फिल्म दी है।


Click it and Unblock the Notifications











