#Surprise: शिवाय से पहले ही अजय देवगन का छोटा शिवाय

अजय देवगन की शिवाय इस साल अक्टूबर में रिलीज़ हो रही है लेकिन उसके पहले ही वो एक छोटा लेकिन तगड़ा सरप्राइज़ देने वाले हैं। दरअसल, गणेश चतुर्थी के मौके पर अजय देवगन टी सीरीज़ के साथ मिलकर एक गणपित सॉन्ग ला रहे हैं।

इसकी शूटिंग भी लाल बाग के राजा में पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे रिलीज़ कर दिया। अब शिवाय से पहले गणपति को पूजने का ये आईडिया सॉलिड था।

Ajay Devgn Shivaay

वैसे बॉलीवुड में गणपति हमेशा गुड लक लेकर ही आए हैं। नज़र डालिए अब तक के बेस्ट गणपति गानों पर -

रणवीर, ऋतिक या शाहरूख
बप्पा के आगे तो सारे भक्त एक ही जैसे लगते हैं।शाहरूख हों या ऋतिक और अब इस लिस्ट में रणवीर सिंह भी अपना नाम जोड़ चुके हैं और इस साल रितेश देशमुख और अजय देवगन ने भी अपना नाम जोड़ लिया।

गजानन
पिछले साल आई बाजीराव मस्तानी की ये गणपति आरती सुखविंदर की आवाज़ में बेहतरीन थी।

बप्पा
इस साल रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म बैंजो में भी विशाल ददलानी ने एक गणपति सॉन्ग गाया है और ये बेहतरीन है।

पुजारिन
सबसे पहला गाना 60 के दशक की फिल्म पुजारिन में था और बोल थे हे गणपति बप्पा...



गणपति बप्पा अगले बरस
गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना...जल्दी आना। माधुरी दीक्षित की फूल बने अंगारे का ये गाना 90 में सुपरहिट था।

गणपति आरती
शेंदूर लाल चढ़ायो अक्षा गजमुख को....वास्तव की ये आरती बहुत ही इफेक्टिव है। कभी सुबह सुबह सुन कर देखिए!

तेरा ही जलवा
सलमान की वांटेड का ये गणपति गाना केवल पंडाल में डांस करने के लिए है।

साड्डा दिल वी तू साड्डा दिल वी तू साड्डी जान वी तू
एबीसीडी का ये गाना पंजाबी तड़के के साथ भक्तों को काफी पसंद आया था।

गणेश आरती
विरूद्ध की गणेश आरती - गणनायकाय गणदेवताय....सबकी फेवरिट है औऱ प्लेलिस्ट में होनी ही चाहिए।

मोरया रे
डॉन का मोरया रे भी एक बेहतरीन गणपति सॉन्ग है।

गणपति अपने गांव चले
1990 में मिथुन और बिग बी का गणपति अपने गांव चले अगर भूल गए हैं तो आपकी गलती है।

देवा श्री गणेशा
अग्निपथ की बात हो और ऋतिक के गाने को भूल जाया जाए तो गणपति अधूरा है।



BEST SONG
इस गाने के बिना कोई गणपति पूरा नहीं होता - देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन! फिल्म - हमसे बढ़कर कौन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X