ईद रिलीज 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर रिलीज करेंगे अजय देवगन, 'केजीएफ-चैप्टर 2' के साथ होगा धमाका!
14 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ 2 दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है, जिसका फायदा अब अजय देवगन भी अपनी फिल्म 'रनवे 34' के लिए उठाना चाहते हैं। अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। ताजा अफवाहों की मानें तो अजय देवगन फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं, जिसे केजीएफ 2 के साथ जोड़ा जाएगा।
बता दें, अजय देवगन ना सिर्फ फिल्म में अभिनय कर रहे हैं, बल्कि वो फिल्म के निर्देशक और निर्माता भी हैं। मार्च में रनवे 34 का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे आरआरआर के साथ जोड़ा गया। अजय देवगन यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि रनवे 34 की रिलीज डेट दर्शकों के दिमाग में छाप छोड़ सके। और अब वो केजीएफ के साथ फिल्म का दूसरा ट्रेलर लाने की प्लानिंग में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, "रनवे 34 का दूसरा ट्रेलर 11 अप्रैल को दिल्ली में धूमधाम से लॉन्च किया जाएगा। रिलीज होने के ठीक तीन दिन बाद, वही ट्रेलर केजीएफ 2 के साथ सिनेमाहॉल में प्रदर्शित किया जाएगा। केजीएफ 2 के साथ रनवे 24 दुनिया भर के दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचने के लिए तैयार है। रनवे 34 के ट्रेलर को प्रदर्शित करने के लिए अजय देवगन ने सीधे नेशनल चेन्स के साथ करार किया है।
बताया जा रहा है कि जहां पहले ट्रेलर ने किरदारों को स्थापित किया था, वहीं दूसरा ट्रेलर दर्शकों को रनवे 34 की पेचीदा दुनिया में ले जाएगा। फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी अहम किरदारों में हैं।
'रनवे 34' की कहानी पायलट विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अजय देवगन द्वारा निभाया गया है। विक्रांत की फ्लाइट एक अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन से टेक-ऑफ करने के बाद एक रहस्यमयी रास्ता लेती है। यह एक इमोशनल और हाई ओक्टेन थ्रिलर फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications
