अजय देवगन की वेब सीरिज '6 सस्पेक्ट्स' की घोषणा, दमदार स्टारकास्ट भी फाइनल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

अजय देवगन ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी तेजी से कदम आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्मों के अलावा अजय देवगन ने प्रीति सिन्हा के साथ मिलकर एक नए वेब सीरिज की घोषणा की है। बतौर प्रोड्यूसर अजय देवगन चर्चित किताब 6 सस्पेक्ट्स पर वेब सीरिज बना रहे हैं, जिसमें मुख्य किरदार निभाएंगे प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा।

डिज्नी प्लस हॉस्टार पर आने वाली इस वेब सीरिज का निर्देशन दिग्मांशु धूलिया कर रहे हैं। सीरीज का 50 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका है। जबकि अगले शेड्यूल की शूटिंग जल्द शुरु होगी। यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरिज होगी।

Ajay Devgn

इस सीरिज की घोषणा करते हुए अजय देवगन ने ट्विट किया, "प्रीति सिन्हा और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम विकास स्वरूप के उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट्स' को डिज्नी + हॉटस्टार के लिए तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित वेब सीरीज में अडैप्ट कर रहे हैं।"

लेखक विकास स्वरूप ने अजय देवगन के ट्विट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह "इसे स्क्रीन पर देखने के लिए उत्सुक हैं।" वहीं, ऋचा चड्ढा ने लिखा- "SixSuspects पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है!! हमेशा से विकास स्वरूप के लेखन की प्रशंसक रही हूं। इस ड्रीम टीम तिग्मांशु धूलिया, प्रतीक गांधी, #RaghuSir के साथ काम करके बहुत खुशी हुई। इस अद्भुत अवसर के लिए धन्यवाद अजय देवगन, प्रीति सिन्हा।"

अजय देवगन और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

अजय देवगन और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

मेकर्स ने अभी शो की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, बता दें, सिक्स सस्पेक्ट्स के अलावा, अजय देवगन की आने वाले प्रोजेक्ट्स भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया और वेब-सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस भी हॉटस्टार पर ही आने वाली है।

सिक्स सस्पेक्ट्स

सिक्स सस्पेक्ट्स

साल 2016 में आई किताब 'सिक्स सस्पेक्ट्स' दिल्ली के बैकड्रॉप पर बनी एक थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री है। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री के एक प्लेब्वॉय बेटे के इर्द-गिर्द घूमते हैं, जिसकी हत्या उसकी ही पार्टी में कर दी जाती है। और संदेह जाता है 6 लोगों पर। यह शो एक भ्रष्ट ब्यूरोक्रेट, एक अमेरिकी टूरिस्ट, एक पाषाण युग के जनजाति और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की लाइफ के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित संदिग्धों के जीवन और उद्देश्यों को उजागर करता है। यह रियल घटनाओं से प्रेरित है।

फिल्मों की लाइन

फिल्मों की लाइन

इन दिनों अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है। कुछ फिल्मों से वो बतौर एक्टर जुड़े हैं, तो कुछ को प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं निर्देशन का जिम्मा भी उठा रहे हैं।

फिल्में, जिसमें बतौर एक्टर आएंगे नजर

फिल्में, जिसमें बतौर एक्टर आएंगे नजर

अजय देवगन की आने वाली फिल्में अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में शामिल है- भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, RRR, मैदान, मे डे, कैथी और चाणक्य। वहीं, सूर्यवंशी और गंगूबाई काठियावाड़ी में भी वो अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्में, जो कर रहे हैं प्रोड्यूस

फिल्में, जो कर रहे हैं प्रोड्यूस

अपने प्रोडक्शन हाउस तले भी अजय देवगन कई फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिनमें 'नांधी' का हिंदी रीमेक, गोबर! और भारत- चीन तनाव पर फिल्म शामिल है।

ओटीटी डेब्यू

ओटीटी डेब्यू

अजय देवगन, डिज़्नी हॉटस्टार की वेब सीरीज़ रूद्र - द एज ऑफ डार्कनेस के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरिज में अजय देवगन के साथ ईशा देओल दिखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X