अजय देवगन की लगी लॉटरी, एक और जबरदस्त फिल्म Final, फैंस के लिए तगड़ी खुशखबरी

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन यानी अजय देवगन के सितारे बुलंदी पर चल रहे हैं। उनकी फिल्म न सिर्फ ऑडिएंस को पसंद आ रही हैं बल्कि ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही हैं। 2017 में आई उनकी फिल्म गोलमाल अगेन उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही तो 2018 में उन्होंने रेड जैसी शानदार फिल्म दी। और तो और अजय देवगन आने वाले साल में भी ताबड़तोड़ धमाके करने वाले हैं। उनके पास जहां टोटल धमाल और तानाजी जैसी फिल्में हैं वहीं उन्हें हाल ही में एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।

[अक्षय कुमार को मिला झटका, अजय देवगन ले गए लाइमलाइट, 2018 की आखिरी ब्लॉकबस्टर]

दिलचस्प बात ये है कि वे इस फिल्म से बतौर लीड एक्टर नहीं जुड़ेंगे बल्कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। दरअसल, अजय देवगन करीब 14 साल बाद इंद्र कुमार के साथ दो-दो फिल्में करने वाले हैं। इंद्र कुमार के साथ उनकी फिल्म टोटल धमाल भी आने वाली है। हालांकि टोटल धमाल में अजय देवगन लीड एक्टर के तौर पर दिखेंगे लेकिन इंद्र कुमार की अगली फिल्म 'द बिग बुल' से अजय बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे। फिल्म के लिए अभी कास्टिंग का काम जारी है। ऐसे में कौन इस फिल्म में लीड रोल प्ले करेगा ये अभी साफ नहीं है।

ajay-devgn-to-produce-indra-kumar-next-film-the-big-bull

ये फिल्म कुख्यात स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित होगी। जिसने स्टॉक मार्केट को अपनी स्किल से पलट कर रख दिया था। इस फिल्म को कुक्की गुलाटी डायरेक्ट करेंगे। हर्षद मेहता ने 1992 में अब तक के सबसे बड़े स्टॉक घोटाले को अंजाम दिया था। हर्षद मेहता को 'बिग बुल' कहा जाता था। साल 2001 में हर्षद मेहता की मौत हो गई थी। अजय देवगन की ये फिल्म वाकई दिलचस्प होने वाली है। बहरहाल, आगे जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X