अजय देवगन की अगली धमाकेदार फिल्म- इस सुपरस्टार के पिता बनेंगे- FINAL
कुछ ही दिनों घोषणा की गई थी कि लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म के लिए अजय देवगन और रणबीर कपूर को साइन कर लिया है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन रणबीर के पिता के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म पिता- बेटे के रिलेशन के इर्द गिर्द घूमेगी। जल्द ही फिल्म फ्लोर पर जाएगी, जबकि 2019 में रिलीज होने वाली है।
'रेस 3' का एक हफ्ता पूरा- 7 दिनों में ही औंधे मुंह गिरी सलमान की फिल्म!
कोई शक नहीं कि अपने स्टारकास्ट की वजह से फिल्म काफी इंप्रैस कर रही है। लव रंजन भी दोनों सितारों को साथ लाकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट अजय देवगन को बेहद पसंद आई थी और उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी। इस फिल्म को अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। टोटल धमाल के बाद अजय देवगन इस फिल्म पर काम करेंगे।

यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें रणबीर और अजय देवगन साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'राजनीति' में साथ काम किया था। दोनों ने फिल्म में सौतेले भाई की भूमिका निभाई थी। लव रंजन की बात करें तो कोई शक नहीं कि सोनू के टीटू की सफलता के बाद निर्देशक बॉलीवुड के ए- लिस्टर्स को भी अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications