..................... गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन | Ajay Devgn to make film on Galwan Valley clash, story of sacrifice of 20 Indian army men - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की बड़ी घोषणा: गलवान घाटी में हुई 20 भारतीय सैनिकों के बलिदान पर बनाएंगे फिल्म

अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर बड़ी घोषणा की है। लद्दाख के गलवान घाटी में हुए भारत- चीन तनाव पर अजय देवगन फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 20 भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कहानी सुनाई जाएगी, जिन्होंने चीनी सेना का मुकाबला किया था। फिलहाल फिल्म का नाम और कास्ट फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म को अजय देवगन और सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी प्रोड्यूस करेंगे।

भारत-चीन लद्दाख सीमा पर 15-16 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 सैनिक मारे गए थे। साल 1975 के बाद पहली बार भारतीय-चीनी सेना के बीच ऐसी हिंसक झड़प हुई है। 1975 में चीनी सेना के जवानों ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के गश्ती दल पर हमला किया था।

Ajay Devgn

फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आई है। जल्द ही फिल्म की टाइटल के साथ स्टारकास्ट की घोषणा की जाएगी। कोई शक नहीं कि अजय देवगन को इस तरह की फिल्मों में देखना लोग पसंद करेंगे।

बहरहाल, यहां देंखे अजय देवगन के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X