बाहुबली निर्देशक के साथ जुड़ेंगे अजय देवगन- 300 करोड़ी फिल्म का जोरदार धमाका
सूत्रों की मानें तो बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म RRR में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी अहम कैमियो निभाते नजर आएंगे। राजामौली की यह बड़ी फिल्म 300 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। फिल्म में राम चरण तेजा और एनटीआर जूनियर मुख्य किरदारों में हैं। यह बिग बजट पीरियड ड्रामा फिल्म है।
बीच में अफवाह उठी थी कि अजय देवगन को इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और उन्होंने समय के अभाव की वजह से फिल्म रिजेक्ट कर दिया। लेकिन बता दें, ऐसा कुछ नहीं है। फिल्म में अजय देवगन कैमियो निभाते नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि देवगन फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।

बता दें, अजय देवगन ने इससे पहले एस.एस. राजामौली की फिल्म 'मक्खी' में डबिंग भी की थी तभी से फैंस इन दोनों को एक साथ किसी फिल्म में साथ देखने का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के लिए राजामौली किसी ऐसे दमदार अभिनेता को लेना चाहते थे, जो हिंदी ऑडियंस को भी फिल्म से जोड़ सके। लिहाजा, उन्होंने अजय देवगन को अप्रोच किया।
गौरतलब है कि 2019 में अजय देवगन टोटल धमाल, दे दे प्यार दे, तानाजी जैसी अलग अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जहां टोटल धमाल पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म है.. दे दे प्यार दे रोमांटिक कॉमेडी है और तानाजी है एक पीरियड बॉयोपिक।


Click it and Unblock the Notifications











